Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा का ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत, विधायक सारस्वत बोले— हर क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Nature

समाचार गढ़ 1 जून 2025 श्रीडूंगरगढ़ में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे जोश व उल्लास के साथ बैरवा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर क्षेत्र में जनसेवा और विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा, “जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी नीति, रौति और संस्कृति का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी और आमजन को राहत व सुविधा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को समान प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहे हैं।

श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार के फैसलों में जनकल्याण की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है।

कार्यक्रम में बीकानेर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, श्रीडूंगरगढ़ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, युवा नेता शिवप्रसाद तावणियां, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया, पं. गोपाल शास्त्री व्यास, संजय शर्मा, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, पार्षद भरत सुथार, पार्षद रामसिंह जागीरदार, चाँदरतन सेठिया, रतनसिंह राठौड़ केऊ, रोशन छींपा, हेमराज भादानी, महेश राजोतिया, संदीप कायल, मदन सोनी, जगदीश गुर्जर, सांवरमल सारस्वत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक उपस्थिति रहा, बल्कि यह क्षेत्र के विकास को लेकर जनता और जनप्रतिनिधियों की एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बना।

Related Posts

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां एडिशन उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

NEET में असफल होने पर रचा फर्जी ब्रिगेडियर बनने का खेल, मां से बोले झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश

NEET में असफल होने पर रचा फर्जी ब्रिगेडियर बनने का खेल, मां से बोले झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights