Nature Nature

विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाई मूंगफली खरीद और नकली खाद की आवाज, सारस्वत की मांग पर सरकार ने बनाई जांच कमेटी

Nature

समाचार गढ़ 1 जून 2025 मूंगफली क्रय केंद्र और वेयरहाउस व नकली खाद की किसान विरोधी हरकतों और धाँधली का मुद्दा श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत द्वारा बड़े जोर-शोर से विधानसभा में उठाया गया था। उस दौरान सारस्वत द्वारा सरकार से भ्रष्टाचार और धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। सरकार द्वारा विधायक की मांग पर गौर करते हुए राजफैड को निर्देशित करके जांच कमेटी गठित करके सौंपने का आदेश दिया था।

इसके साथ ही नकली डीएपी और नकली खाद बनाकर किसानों को लूटने वालों के खिलाफ जाँच की मांग विधायक सारस्वत द्वारा विधानसभा में की गई थी। अब खुद कृषि मंत्री द्वारा नकली खाद और डीएपी बनाने की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया जा रहा है।
विधायक सारस्वत ने कहा कि विधानसभा में मूंगफली क्रय केंद्रों व वेयरहाउस पर की जा रही धांधली का मुद्दा किसान हित में प्रमुखता से उठाया गया था। सरकार ने इस पर संज्ञान लेकर राजस्थान के किसानों के साथ न्याय किया है। इसमें जो भी आरोपी होंगे, उन्हें सरकार द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।

विधायक सारस्वत की शिकायत पर राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड (राजफेड) ने समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी के दौरान बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न क्रय केन्द्रों व वेयरहाउस पर गड़बड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 20 मई को जांच के आदेश जारी किए।

राजफेड की ओर से श्रीडूंगरगढ़, पूगल और बज्जू क्रय केंद्र व खाजूवाला, रावला व रायसिंहनगर के वेयर हाउस पर खरीद और व्यवस्थाओं से संबंधित अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया।
यह दल अपनी रिपोर्ट आवश्यक दस्तावेजों के साथ राज प्रबंध निदेशक को सौंप चुका है जिसमें भारी अनियमितता की बात सामने आई है।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights