Nature Nature

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया, वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

Nature

समाचार गढ़, 6 जून 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे जम्मू-कश्मीर में स्थित चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन कर इतिहास रच दिया। पीएम मोदी ने इस अद्भुत संरचना पर तिरंगा दिखाकर देश को समर्पित किया। यह पुल समुद्र तल से लगभग 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और तकनीकी दृष्टि से रेलवे की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री चिनाब आर्च ब्रिज पर रेलवे इंजन में सवार होकर यात्रा की और केबल स्टे अंजी ब्रिज तक पहुंचे। यहां उन्होंने अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने रेलवे अधिकारियों और पुल निर्माण में योगदान देने वाले कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इसके बाद प्रधानमंत्री कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन कश्मीर घाटी को शेष भारत से सीधे जोड़ने वाली एक ऐतिहासिक कड़ी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी इसके साथ ही 46 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इन योजनाओं में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

पीएम मोदी कटरा के स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वे इन परियोजनाओं के महत्व और सरकार की विकास योजनाओं पर विस्तार से बोलेंगे।

Related Posts

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights