Nature Nature

राजकीय स्कूलों में जुलाई से नेत्र परीक्षण शिविर, जरूरतमंद छात्रों और चालकों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे

Nature

राजकीय स्कूलों में जुलाई से नेत्र परीक्षण शिविर, जरूरतमंद छात्रों और चालकों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे

समाचार गढ़, 6 जून 2025।
प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आंखों की रोशनी सुधारने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। आगामी जुलाई माह में राज्यभर के सभी सरकारी स्कूलों में नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के तहत संचालित होंगे।

यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय स्थित प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने की। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल वाहनों के चालकों की भी आंखों की जांच निःशुल्क की जाएगी। जांच के उपरांत जिन्हें आवश्यकता होगी, उन्हें निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

बैठक में मिड-डे मील से जुड़ा डेटा शीघ्र शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट करने, नामांकन प्रक्रिया की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और ड्रॉपआउट रोकने हेतु विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) से डेटा लिंक करने के निर्देश दिए गए।

स्टूडेंट अटेंडेंस ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को समय पर टेक्स्ट बुक्स और वर्कबुक्स वितरित करने के निर्देश जारी किए गए।

बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल, PMU टीम के सदस्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights