Nature Nature

भाईचारे का पर्व: श्रीडूंगरगढ़ की बड़ी ईदगाह में अकीदतमंदों ने एक साथ झुकाए सिर, मुल्क की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

Nature

भाईचारे का पर्व: श्रीडूंगरगढ़ की बड़ी ईदगाह में अकीदतमंदों ने एक साथ झुकाए सिर, मुल्क की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 7 जून 2025।
शांति, समर्पण और सौहार्द का प्रतीक पर्व ईद-उल-अजहा शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ में पूरे धार्मिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। कस्बे की बड़ी ईदगाह में सुबह ठीक 7:15 बजे मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा की। इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ने नमाज अदा करवाई।

सैकड़ों की तादाद में जुटे अकीदतमंदों ने सजदे में झुककर इबादत की और मुल्क की तरक्की, अमन और इंसानियत के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर समाज के मौजिज लोगों के साथ-साथ आमजन की भी बड़ी भागीदारी रही।

ईदगाह कमेटी ने नमाज के लिए बेहतरीन इंतजाम किए थे—जिनमें साफ-सफाई, पेयजल व छायादार व्यवस्था से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का विशेष ध्यान रखा गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से भी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक, सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी सहित पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights