Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में दुष्कर्म व नशे के मामलों में नामजद तांत्रिक के आश्रम पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर किया अतिक्रमण ध्वस्त

Nature

समाचार गढ़, 10 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। पांच नृशंस हत्याओं का दोषी और दो मासूम बालिकाओं से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक श्रीभगवान सोनी के गोचर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान आश्रम से नशे की खेती के करीब 20 गांजे के पौधे भी बरामद हुए। ग्रामीणों के दबे जुबान से अन्य अपराधों की भी बातें सामने आ रही हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के चार गांवों में आतंक का माहौल बनाने वाले पांच नृशंस हत्या के दोषी और नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक श्रीभगवान सोनी के गोचर भूमि पर अतिक्रमण की मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई की। सुरजनसर आडसर मार्ग पर स्थित इस आश्रम को तहसीलदार कुलदीप मीणा, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल और अन्य प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया। ग्रामीणों ने सोमवार को इस अतिक्रमण को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था। कार्रवाई के दौरान आश्रम में नशे की खेती के करीब 20 बड़े पौधे बरामद हुए, जिनसे नशे के कारोबार की गहराई का पता चला। तांत्रिक की गिरफ्तारी के बाद उसके शिष्यों द्वारा नशे के पौधों को छुपाने का भी प्रयास किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने कई गैरकानूनी गतिविधियों का आरोप तांत्रिक और उसके आश्रम पर लगाया है। कुछ अफवाहें भी हैं कि करीब तीन साल पहले आरोपी की माँ ने अपने छोटे बेटे के तांत्रिक द्वारा हत्या कर आश्रम में दफनाने की बात कही थी, पर उस समय कोई जांच नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक निकेत पारीक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई जारी है। इस कदम से क्षेत्र में भय फैलाने वाले इस अपराधी के खिलाफ कड़ी सख्ती देखने को मिली है।

Related Posts

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights