Nature Nature

राजस्थान में गर्मी का कहर जारी, हीटवेव और ऊष्णरात्रि का दौर बना रहेगा

Nature

समाचार गढ़ 10 जून 2025 राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले एक बार फिर भीषण गर्मी अपना असर दिखा रही है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और हीटवेव के साथ-साथ ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहेगा। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी प्रकार पूर्वी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक तेज गर्मी, हीटवेव और शुष्क मौसम बना रहेगा। कोटा और भरतपुर संभाग में 15-16 जून को तीव्र गर्मी के बाद हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बीकानेर संभाग और आस-पास के क्षेत्रों में 8 से 10 जून के बीच तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो बीकानेर में 45.8, चूरू में 45.6, फलोदी में 45.2, जैसलमेर में 45 और कोटा में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 43.8 और रात का न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 16-17 जून के बाद पूर्वी हवाओं के असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव संभव है। 8 से 11 जून तक उत्तर पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंचने, हीटवेव और तेज धूलभरी हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से) चलने की संभावना जताई गई है।

Related Posts

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights