Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट, महिलाओं ने किया हंगामा

Nature

समाचार गढ़, 10 जून 2025। मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं अपने वार्ड की पेयजल समस्या लेकर सीधे पेयजल विभाग के कार्यालय पहुंचीं। वार्ड 11 और 18 की इन महिलाओं ने करीब दो घंटे तक हंगामा करते हुए अधिकारियों से समाधान की मांग की।

वार्ड 18 की महिलाओं ने बताया कि इलाके की सप्लाई लाइन वर्षों पुरानी हो चुकी है, जिससे न केवल पानी की आपूर्ति बाधित है, बल्कि लीकेज और जंग लगने की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने जल्द से जल्द नई पाइपलाइन बिछाकर नियमित जल आपूर्ति शुरू करने की मांग रखी।

वहीं, वार्ड 11 की समस्या कुछ अलग थी। यहां हाल ही में लगाए गए एक वॉल (वाल्व) के कारण लगभग 35 से 40 घरों में पानी पूरी तरह बंद हो गया है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि इस वॉल के कारण उनकी सप्लाई रुक गई है और विभाग को इसकी जानकारी देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।

महिलाओं का कहना है कि वे पिछले पांच-छह दिनों से जल संकट झेल रही हैं, जिससे घरेलू कार्यों के साथ बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी भी बढ़ गई है। प्रदर्शन में हीरालाल, जगदीश, रतनी, रामप्यारी, तीजा, पूनम, सीमा, संतरा, विद्या, सुमित्रा, सरोज, गीता, शांति, दौलत, नीतू, विवेक, शौकीन, अकरम, जावेद, आमिर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।

विभागीय अधिकारियों ने वार्डवासियों को शांत करने की कोशिश करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। फिलहाल लोग इस आश्वासन के साथ लौटे हैं कि अब उनके नलों में पानी जल्द बहने लगेगा, लेकिन असली समाधान की राह अभी बाकी है।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights