Nature Nature

ऊर्जा मंत्री भाटी ने बीकानेर में की जनसुनवाई, सुने अभाव-अभियोग, अधिकारियों को किया निर्देशित

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर 31 जुलाई । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज बीकानेर आवास पर जन सुनवाई के माध्यम से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन के अभाव-अभियोग सुने तथा उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई में गणपत राम, पवन कुमार व अन्य ने बज्जू के मुख्य मार्ग में सड़क लेवल सही न होने से वर्षा के समय जल भराव की समस्या से निजात दिलवाने का आग्रह किया। ग्राम करमीसर के निवासियों ने करमीसर फांटे से मुरलीधर व्यास कॉलोनी होते हुये करमीसर उच्च माध्यमिक विद्यालय तक सड़क चौड़ाईकरण की मांग रखी। राईका, रेबारी, देवासी समाज उत्थान ट्रस्ट बीकानेर के पदाधिकारियों ने समाज के छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आंवटन करवाये जाने का ज्ञापन प्रस्तुत किया। विजय सिंह राठौड़ ने ई-स्टाम्पिंग लाईसेंस दिलवाने आ रही समस्या समाधान करवाने का आग्रह किया, ग्राम मगनवाला के निवासियों ने ग्राम की प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत करने, ग्राम में सड़क निर्माण, नवीन मतदान बूथ स्वीकृत करवाने की मांग रखी। ग्राम गुलामवाला निवासियों ने ग्राम से दण्डखुर्द तक 2.0 कि.मी. सड़क निर्माण की बात रखी। बज्जू क्षेत्र से आये प्रतिनिधि मण्डल ने 4 बी.डी.एम. से ज्वाला माता मन्दिर तक सड़क निर्माण करवाये जाने की मांग रखी। भलूरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये आमजन ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत की मांग की जानकारी देते हुये जलहोद तथा पाईप लाईनों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करवाये जाने हेतु परिवेदना प्रस्तुत की, ग्राम दण्डखूर्द के निवासियों ने विद्यालय क्रमोन्नति हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया। बाप एवं फलौदी क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों ने अपने ग्राम में नवीन जी.एस.एस. स्वीकृत करवाने हेतु आग्रह किया। ऊर्जा मंत्री भाटी ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा सम्बंधित विभागों ऊर्जा, पेयजल, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्व-उपनिवेशन, इं.गा.न.प. आदि के मौके पर उपस्थित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया आवश्यकता के अनुसार अधिकारियों को दूरभाष पर भी आमजन की समस्याओं के प्रति सहानुभूतिपूर्वक दृष्टिकोण से समाधान करने के निर्देश दिये।

  • Related Posts

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights