Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़। खादी एक विचारधारा है -ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्री डूंगरगढ़ के द्वारा रखे गए खादी कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में लगाई गई खादी के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया व समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोर्ड अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि खादी सिर्फ कपड़ा नही है एक विचार है और खादी को घर घर तक पहुंचाने व कामगारों, बुनकरों को उचित सहूलियत प्रदान करने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खादी के उत्थान के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेशचन्द जैन ने स्वागत भाषण देते हुए संस्थाओ को रोजगार बढ़ाने हेतु कच्चा माल संस्था संघ के माध्यम से दिलाने की मांग की । साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि खादी आजादी का प्रतीक है ,इसके द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है । इस दौरान राजेन्द्र अग्रवाल गोविन्दगढ़,अनिल शर्मा राजस्थान खादी संस्था संघ जयपुर केशरराम गोदारा, श्री गोपाल राठी, विजयराज सेवग,सुभाष पुनियाँ, सुशील सेरडीया,सोहनलाल महिया,दयानंद सारण, रतनसिंह,हरिराम सारण,हनुमान महिया,कैलाशसिंह राजपुरोहित, महावीर सारस्वत, अनिल धायल, अशोक पारीक सहित बड़ी संख्या में खादी संघ बीकानेर एवं श्री डूंगरगढ़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्था के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights