Nature Nature

दर्दनाक हादसा: पति-पत्नी की जिंदगी थमी एक पल में, ट्रक से टकराई बाइक – दोनों की मौके पर ही मौत

Nature

💔 दर्दनाक हादसा: पति-पत्नी की जिंदगी थमी एक पल में, ट्रक से टकराई बाइक – दोनों की मौके पर ही मौत

श्रीडूंगरगढ़।
नेशनल हाईवे-11 पर रविवार सुबह करीब 4 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। कितासर के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान पंजाब के बलाड़े निवासी 25 वर्षीय लाखन पुत्र तलवा और उनकी 22 वर्षीय पत्नी कोमल के रूप में हुई है। दोनों दंपती किसी जरूरी काम से बाइक पर सवार होकर फलोदी की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई और टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही एपीजे एंबुलेंस टीम के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

इस हृदयविदारक हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। एक छोटी-सी चूक ने दो जिंदगियां लील लीं और खुशहाल परिवार को मातम में बदल दिया।

  • Related Posts

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 12 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि दशमी 12:25 PM🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 01:43 PM🔅 करण :विष्टि 12:25 PMबव 12:25…

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights