Nature Nature

सेवा में समर्पित कांस्टेबल गंगाधर नहीं रहे, नापासर थाना शोक में डूबा

Nature

सेवा में समर्पित कांस्टेबल गंगाधर नहीं रहे, नापासर थाना शोक में डूबा

समाचार गढ़, 30 जून 2025। नापासर थाना और कस्बे में रविवार को गहरा सन्नाटा पसर गया जब ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल गंगाधर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शौचालय के पास बेहोश होकर गिर पड़े गंगाधर को तुरंत थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार, हैड कांस्टेबल गोकुलचंद मीणा और अन्य पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीकानेर ट्रॉमा सेंटर होते हुए जयपुर रेफर किया गया, जहां रविवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

गंगाधर, पुत्र पोकरराम जाट, मूल रूप से सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील स्थित भावजी की ढाणी के निवासी थे और पिछले तीन वर्षों से नापासर थाने में कार्यरत थे। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें हाल ही में 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया था। उनके असमय निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है और नापासर थाना परिसर में गहरा सन्नाटा छाया हुआ है। बता दें कि कांस्टेबल गंगाधर श्री डूंगरगढ़ थाने में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कई जिलों में…

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights