Nature Nature

दर्दनाक हादसा,  खेत में कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Nature

दर्दनाक हादसा,  खेत में कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

समाचार गढ़, 1 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में हुई बरसात के बाद किसानों ने बिजान शुरू कर दिया है। खेत में कृषि कार्य करते समय आज दुखद खबर श्री डूंगरगढ़ के गांव जैसलसर से आई है।गांव सातलेरा की रोही में खेत में कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटने से टैक्टर के नीचे दबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।इस संबंध जैसलसर निवासी मृतक के चचेरे भाई छैलू सिंह ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि मनोज सिंह उम्र 37 साल पुत्र भंवर सिंह जाति राजपूत सातलेरा गांव की रोही में खेत में कृषि कार्य कर रहा था पास में ही ट्रैक्टर से बिजान किया जा रहा था ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए ट्रैक्टर को पलटा दिया। ट्रैक्टर पलटने से उसका भाई मनोज सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया । आसपास के किसानों ने किसान को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर पास ही गौ शाला में नलकूप खुदाई का कार्य करने में लगी कैम्पर गाड़ी से श्री डूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई छैलू सिंह की परिवाद पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सूचना मिलते ही श्री डूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया ।मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमाटर्म करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों की रुलाई फूट पड़ी।मृतक के परिवार की चीत्कार से पूरे गांव में मातम पसर गया।ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे क्रूर काल को कोस रहे हैं।हादसे की खबर मिलते ही गांव जैसलसर सहित सातलेरा से काफी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंच गए।मृतक मनोज सिंह हंसमुख मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव का होने के कारण हर किसी का चेहता था हादसे की सूचना मिलते ही गांव जैसलसर सहित गांव सातलेरा में माहौल गमगीन हो गया। हर कोई इस दुखद हादसे को सुनकर स्तब्ध रह गया।गांव सातलेरा में हर किसी के साथ घुलमिलकर रहने वाला मृतक मनोज सिंह के निधन का समाचार सुनकर ग्रामीण क्रूर काल को कोस रहे है।लेकिन होनी को कोई टाल नहीं सकता।
समाचार गढ़ को हादसे की जानकारी तुरंत ही मिल गई थी लेकिन मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए सोमवार को खबर का प्रकाशन नहीं किया गया।

समाचार गढ़ की अपील
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में अभी हुई बरसात के बाद खेतों में बुवाई का काम चल रहा है।समाचार गढ़ ने सभी किसानों से अपील करता है कि बुवाई के दौरान सावधानी बरते हुए ट्रैक्टर से बिजान करे ।ऊबड़ खाबड़ वाली जगह पर ट्रैक्टर से बिजान ना करे।
छीन गया बुढ़ापे का सहारा,बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
इस दर्दनाक हादसे ने एक बुढ़ापे का सहारा छीन लिया तो वहीं चार छोटे छोटे बच्चों के सिर पिता का साया भी उठा लिया।मृतक मनोज सिंह के बूढ़े मां बाप बेटे की बाट जोह रहे सुन्न से हो गए हैं।मृतक की पत्नी बेसुध हो गई है।बच्चों की आंखों से निकल रही आंसुओं की धारा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस हादसे को सुनकर परिजनों सहित रिश्तेदारों की आंखों से आंसू बह रहे हैं।छोटे बच्चों की आंखे पिता को तरस रही हैं।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights