Nature Nature

बिग्गा बास में मूर्छित मिला युवक, बीकानेर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 9 जुलाई 2025
आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को आज शाम बिग्गा बास से सूचना मिली कि एक युवक मूर्छित अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही समिति की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया।

चूंकि उस समय 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी और युवक फतेहपुर क्षेत्र का निवासी था, तथा उसके परिजन भी मौके पर मौजूद नहीं थे, ऐसे में सेवा समिति की एम्बुलेंस से उसे बीकानेर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में गुसाईसर के पास युवक की तबीयत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

शव को वापस श्रीडूंगरगढ़ लाकर मोर्चरी में रखा गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

प्राथमिक जांच के अनुसार डॉक्टरों का मानना है कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ सेवन किया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हुई।

Related Posts

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights