Nature Nature

बीदासर गौशाला की अमानवीय स्थिति के विरोध में आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Nature

समाचार गढ़, 18 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीदासर (जिला चूरू) स्थित गौशाला में गौवंश की दर्दनाक स्थिति को लेकर आज आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ श्रीमती उमा मित्तल को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में बीदासर की गौरक्षा टीम ने स्थानीय निवासियों की सूचना पर गौशाला का निरीक्षण किया, जहां का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था। सैकड़ों गौवंश मृत अवस्था में पड़े थे, जिनके शव खुले में सड़ते हुए, हड्डियों और चमड़े के रूप में बिखरे हुए थे। कुछ शवों में कीड़े लग चुके थे और जीवित गौमाताएं उसी सड़े गले वातावरण में बदबू और दलदल के बीच जीवन जीने को मजबूर थीं।

जब इस भयावह स्थिति को सोशल मीडिया पर उजागर किया गया और प्रबंधन से सुधार की अपील की गई, तो गौशाला प्रबंधन ने स्थिति सुधारने के बजाय उल्टा निरीक्षण करने वाले गौरक्षकों पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वहां व्यवस्थाएं नहीं बल्कि लापरवाही, संवेदनहीनता और शायद आर्थिक गड़बड़ी तक छिपाई जा रही है।

आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, गौशाला में जीवित गौवंश के लिए समुचित चिकित्सा व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने वाले गौसेवकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित , मनोज डागा, मदन सोनी, कैलाश सारस्वत, प्रवीण पालीवाल, भीखाराम सुथार, मनोज कायल, महावीर लखोटिया व सुशील सुथार मौजूद रहे।

आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने यह स्पष्ट किया कि वह हर जगह साथ है जो गौमाता, पशु-पक्षियों और मानवता की सेवा के लिए समर्पित है। बीदासर की स्थिति पूरे प्रदेश के लिए एक चेतावनी है, और यदि आज आवाज़ नहीं उठाई गई तो कल हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

  • Related Posts

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    केंद्रीय उड्डयन मंत्री बोले- हवाई सुरक्षा से समझौते का सवाल नहीं; एथेनॉल और Sustainable Aviation Fuel (SAF) को लेकर फैली गलतफहमी दूर की। समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: विमान…

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    रिलायंस, SBI और BEL रहे सबसे बड़े गेनर, जबकि TCS, पावरग्रिड और इंडिगो में बिकवाली; विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थानों की खरीद से बाजार संभला। समाचार-गढ़ 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    शेयर बाजार में सीमित बढ़त, सेंसेक्स 374 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,600 के पार बंद, PSU बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बड़ी तैयारी, आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश नाराज़, भारत से रिश्तों पर पड़ने वाले असर की जताई चिंता

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

    Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights