Nature Nature

चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025 के लिए राजस्थानी कथा पुस्तकें आमंत्रित

श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025 के लिए राजस्थानी कथा पुस्तकें आमंत्रित

Nature

समाचार गढ़, 19 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2025 के लिए राजस्थानी कथा कृतियां आमंत्रित की गई हैं।
उक्त पुरस्कार के लिए कथाकार को कोई आवेदन प्रपत्र नहीं भरना है, कथाकृति की केवल चार प्रतियां संयोजक डाॅ चेतन स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ को भेजनी है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कृत कृति पर 31 हजार रुपये की नकद राशि, शाॅल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार हेतु सन 2013 से 2024 के मध्य प्रकाशित राजस्थानी मौलिक कथा कृतियां स्वीकार की जाएगी। हर वर्ष की भांति यह पुरस्कार एक भव्य समारोह आयोजित कर प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के प्रायोजक इनलैंड सोमानी परिवार हैं।
प्रतियोगिता में प्राप्त होनेवाली सभी चार-चार प्रतियों का पूरा मूल्य चुकाया जाएगा, ताकि लेखक को नुकसान न हो। इसके लिए लेखक प्रतियों के साथ अपनी एकाउंट डिटेल भी भिजवाएं ताकि उन्हें पुरस्कार निर्णय से पूर्व ही पुस्तकों की चार प्रतियों का भुगतना किया जा सके। पूर्व में एक बार पुरस्कृत कथाकार इस पुरस्कार प्रतियोगिता में दूबारा भाग न लेवें।
पुरस्कार समारोह समिति के वरिष्ठ सदस्य ताराचंद इन्दौरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थानी कथा पुस्तकें भिजवाने की आखिरी तिथि 30 अगस्त 2025 है। पुस्तकें इस पत्ते पर भिजवाई जा सकती हैं।
चेतन स्वामी,
संयोजक, श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024,
कालूबास,
पो-श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर)
पिनकोड–331803
पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा।

  • Related Posts

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights