Nature Nature

हाईवे का खौफनाक मंजर—एक पल में 5 घरों का चिराग बुझा!

Nature

समाचार गढ़, 22 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे 11 सिखवाल उपवन के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में दो कारों की टक्कर हो गई। जिसमें कुल मिलाकर नौ लोग सवार थे। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक की बीकानेर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस भयंकर सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। सोमवार रात लगभग 11 बजे यह सड़क हादसा हुआ।

हादसे में एक कार में कालू नाथ निवासी अभयसिंहपूरा, दिनेश पुत्र पेमाराम जाखड़, मनोज पुत्र ओमाराम जाखड़ निवासी बिग्गा व जाखासर हाल श्रीडूंगरगढ़ निवासी मदन पुत्र भंवरलाल सारण सवार थे। जबकि दूसरी कार में नापासर निवासी संतोष कुमार पुत्र मदनलाल, सुरेंद्र पुत्र पदमाराम नाई, लालचंद पुत्र गजानंद, मालाराम उर्फ आशीष पुत्र सत्यनारायण भार्गव व जितेंद्र पुत्र बजरंग लाल ब्राह्मण सवार थे। हादसे में कालु नाथ, दिनेश, मदन, मालाराम भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज जाखड़ ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चार घायलों का पीबीएम में अस्पताल में उपचार किया गया जो कि अब खतरे से बाहर है। मौका स्थल पर सेवादार जतन सिंह राजपुरोहित, आमिर खान तथा मदन सोनी ने घायलों को निकालने में मदद की।

हादसे के बाद बचाव कार्य में समय लगा क्योंकि एक मृतक का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन में फंसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम (सीओ निकेत पारीक के नेतृत्व में) ने स्थानीय सेवादारों की मदद से कट्टर मशीन का उपयोग कर शव को बाहर निकाला। क्षेत्र में युवाओं की इन असमय मौतों से मातम छाया हुआ है और शोक संतप्त परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

देखें मौके का वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1Cvs6K9a7T/

  • Related Posts

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027…

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights