समाचार गढ़ 23 जुलाई 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित होगी।
कैसे देखें टाइम टेबल?
आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।
पीडीएफ फाइल ओपन कर शेड्यूल चेक करें और डाउनलोड करें।
परिणाम अपडेट
इस वर्ष 10वीं का रिजल्ट 28 मई को घोषित हुआ, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60% रहा। वहीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी हुआ, जिसमें कला संकाय का परिणाम 96.88%, विज्ञान का 97.73% और वाणिज्य का 98.95% रहा।











