Nature Nature

नगर विकास में योगदान देने वाले प्रमुख नागरिकों का पालिका ने किया अभिनंदन, बाकी को नोटिस जारी

Nature

समाचार गढ़, 23 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। शहर के विकास कार्यों में सहयोग देने वाले करदाताओं का सम्मान श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा किया गया। जिन्होंने समय पर UD Tax (Urban Development Tax) जमा करवाया, उन्हें नगरपालिका कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

समारोह में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा व पालिका कार्मिकों ने करदाताओं को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदित किया।

सम्मानित करदाता –

गंगादेवी पत्नी लक्ष्मी नारायण तावनिया, तावनिया प्लाजा

मंजू देवी पत्नी लीलाधर जोशी, जोशी हॉस्पिटल

प्रकाशचंद सिंघी, PSN प्लाजा

प्रकाशचंद सिंघी, भैरू लैंड डेवलपर्स

मोतीलाल तीर्थमल सिंधी, मोती होटल

जगदीश प्रसाद सिखवाल, पवन होटल

मेवल सिंह राजोतिया, बैंक परिसर

पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि समय पर कर जमा करने से नगर पालिका की वित्तीय स्थिति मजबूत होती है और विकास कार्य तेजी से किए जा सकते हैं। अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा ने नगरवासियों से समय पर UD Tax जमा करने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स जमा नहीं करवाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने बताया कि 10 से अधिक संस्थानों को 2 बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इस दौरान कनिष्ठ सहायक सूरजभान सहित पालिका कार्मिक भी साथ रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights