Nature Nature

15 अगस्त को होगा विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, राम मंदिर में सम्पन्न हुई संयुक्त बैठक

Nature

15 अगस्त को होगा विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन — राम मंदिर में सम्पन्न हुई संयुक्त बैठक

समाचार गढ़, 24 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़।
आज गुरुवार शाम 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी व संरक्षक भंवरलाल दूगड़ के सान्निध्य में आयोजित हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नगर अध्यक्ष लालसिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी संगठनों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। वहीं जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत ने सभी कार्यकर्ताओं और सनातन धर्मप्रेमियों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में प्रमुख रूप से विहिप से भीखाराम सुथार, रविकांत सैनी, अशोक वेद, तिलोकचंद प्रजापत, फतेसिंह जागिड़, बजरंग दल से सौरभ दूगड़, पवन व्यास, दुर्गेश मारु, मातृशक्ति से सुमन मोदी, मीनू मोरवानी एवं दुर्गा वाहिनी से लक्ष्मी सुथार व प्रेक्षा पुगलिया मौजूद रहे।

प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने जानकारी दी कि आगामी बैठक 30 जुलाई को रखी गई है, जिसमें सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। अंत में सेठिया ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

Related Posts

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights