Nature Nature

बारह व्रत कार्यशाला का मालू भवन में शुभारंभ, साध्वी संगीतश्रीजी व डॉ. परमप्रभाजी के सान्निध्य में हुआ बैनर अनावरण

Nature

बारह व्रत कार्यशाला का मालू भवन में शुभारंभ, साध्वी संगीतश्रीजी व डॉ. परमप्रभाजी के सान्निध्य में हुआ बैनर अनावरण
जैन श्रावक साधना के बारह व्रतों पर आधारित कार्यशाला 3 अगस्त तक चलेगी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 29 जुलाई 2025। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित “बारह व्रत कार्यशाला” का शुभारंभ सोमवार को मालू भवन में हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन साध्वी संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के पावन सान्निध्य में बैनर अनावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में जैन धर्म के मूल स्तंभ – बारह व्रतों की गूढ़ व्याख्या की जा रही है। उद्घाटन सत्र में साध्वी कमलविभाजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने श्रावकों के लिए बारह व्रतों का विधान किया, जिन्हें आगार धर्म कहा गया है। उन्होंने बताया कि गृहस्थ जीवन में रहकर भी व्यक्ति इन व्रतों के पालन से आत्मिक उन्नति कर सकता है और सुगति का अधिकारी बन सकता है। व्रत लेना मात्र एक परंपरा नहीं, बल्कि असंयम से संयम की ओर एक साधनात्मक यात्रा है।

कार्यशाला के पहले दिन परिषद की टीम ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों को संयम, सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य जैसे मूल्यों की शिक्षा दी गई। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला आगामी दिनों में विभिन्न सत्रों के रूप में निरंतर जारी रहेगी। मंत्री पीयूष बोथरा एवं कार्यशाला प्रभारी सुमित बरडिया ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं से इस कार्यशाला में अधिक से अधिक भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की।

यह सात दिवसीय कार्यशाला 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक दिन आध्यात्मिक ज्ञानवर्धन के लिए नए सत्र आयोजित होंगे। अभातेयुप की प्रेरणा से आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नैतिकता, संयम व धर्म के प्रति जागरूकता को पुनः जागृत करना है।

  • Related Posts

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026। बजट प्रतिक्रियाराजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights