Nature Nature

पूनरासर में ट्रांसफॉर्मर, ओपन जिम, हाईमास्ट लाइट और टीन शेड का लोकार्पण, विधायक ने स्कूल भवन में घटिया निर्माण पर जताई नाराजगी

Nature

समाचार गढ़, 29 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूनरासर गांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को कई सौगातें दीं। उन्होंने 3.15 केवी का विद्युत ट्रांसफॉर्मर, राजकीय विद्यालय में ओपन जिम, हनुमान मंदिर के पास हाईमास्ट लाइट और रामदेव मंदिर परिसर में टीन शेड का लोकार्पण किया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह विधायक का भव्य स्वागत किया। स्थानीय चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं भी सुनीं ग्रामीणों द्वारा लटकते बिजली तारों की गंभीर समस्या उठाने पर विधायक ने मौके पर ही जेईएन व एक्सईएन विष्णु मैथी को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर गांव में 100 बिजली पोल लगवाकर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

विधायक सारस्वत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ओपन जिम का उद्घाटन किया, जहां प्रिंसिपल अनिता दोचानिया सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया और विद्यार्थियों को हरियाली के महत्व के बारे में बताया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में समसा द्वारा निर्मित एक कक्षा में आई दरारों की शिकायत पर विधायक ने एईएन राजाराम से फोन पर बात कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी बजट का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

पूनरासर हनुमान मंदिर मुख्य चौराहे पर हाईमास्ट लाइट के शुभारंभ के बाद ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस स्थान पर अंधेरा रहता था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब आवाजाही में सुविधा होगी।

विधायक सारस्वत ने रामदेव मंदिर परिसर में लगभग 3000 वर्गफुट क्षेत्र में बने टीन शेड का उद्घाटन किया। सरपंच प्रकाशनाथ ने जानकारी दी कि इससे बारिश और गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने विधायक ताराचंद सारस्वत का स्वागत कर उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म है और क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दास, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह शेखावत, महेंद्र राजपूत, रोशन छिपा, सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, मांगीलाल गोदारा, मूलचंद इंदौरिया, भवानी प्रकाश सांवरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गांव के मनीनाथ, प्रकाशनाथ, ओंकारनाथ, मोहननाथ, भागीरथ पारीक, आसूराम मेघवाल, पप्पूदास, लक्ष्मणदास, हरिभक्त हुड्डा, हरिदास, पोकर मेघवाल, बजरंग लाल मन्नत, अशोक कौशिक, रुपाराम नाई, त्रिलोक मेघवाल, गिरधारी स्वामी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा देहात मंडल महामंत्री जगदीश पारीक ने किया।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights