Nature Nature

निशुल्क ऑक्सीजन एवं नेबुलाइज़र सेवा 24×7 – मानवता की सेवा में एक अनूठा प्रयास

Nature

“बढ़ाएं एक कदम मानवता की ओर – ज़रूरतमंदों को दें राहत की सांस”

समाचार गढ़ 30 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद की नई टीम द्वारा सेवा के बैनर का अनावरण किया गया।

सेवा को समर्पित तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा यह सेवा बीते लगभग 25 वर्षों से निरंतर 24×7 चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर, नेबुलाइज़र मशीन एवं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस सेवा का उद्देश्य है कि किसी भी जरूरतमंद को जीवनरक्षक उपकरणों की कमी के कारण कठिनाई न हो।

इस वर्ष का आर्थिक सहयोग स्वर्गीय मांगीलाल बोथरा की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी रेखा देवी बोथरा, मनीष, निशांत और रौनक बोथरा द्वारा प्रदान किया गया।

सेवा की विशेषताएं:

1. ऑक्सीजन सिलेंडर

2. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

3. नेबुलाइज़र मशीन

4. सभी उपकरण निशुल्क

5. सेवा 24 घंटे, सप्ताह के 7 दिन उपलब्ध

अध्यक्ष विक्रम मालू और मंत्री पीयूष बोथरा ने बताया कि इस सेवा का लाभ बीमार, वृद्ध एवं सांस संबंधी रोगियों को प्राथमिकता से दिया जाएगा। प्रभारी अशोक झाबक और दीपक छाजेड़ ने समाज से अपील की है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति संपर्क कर इस सेवा का लाभ ले सकता है।

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सुनीता डागा, सरिता नाहटा, मधु झाबक और हरीश डागा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
अशोक झाबक – 9636288181
दीपक छाजेड़ – 7414095928

सेवा स्थल: रानीबाजार, श्रीडूंगरगढ़

Related Posts

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights