Nature Nature

पर्यावरण संरक्षण की ओर एक प्रेरक पहल: ब्राइट फ्यूचर स्कूल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

Nature

समाचार गढ़ 30 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के इको क्लब प्रभारी मनोज सोनी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानचार्या पार्वती शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि यह पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने, भूमि को उर्वर बनाने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।”

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन की क्रिया नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है जिसमें हम सबकी भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक मीनाक्षी, शिक्षिका तारा शर्मा, शिक्षक आलोक कुमार, प्रेम कुमार, राज सर सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वृक्षों के महत्व पर बल दिया और अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इस प्रेरक आयोजन से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भाव विकसित हुआ और वे प्रकृति से जुड़ने की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ा सके।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights