Nature Nature

पदोन्नति पर सम्मान: श्रीडूंगरगढ़ में अधिशाषी अभियंता हरिराम सिद्ध बाना का समिति ने किया स्वागत

Nature

पदोन्नति पर सम्मान: श्रीडूंगरगढ़ में अधिशाषी अभियंता हरिराम सिद्ध बाना का समिति ने किया स्वागत

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 04 अगस्त 2025।
मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की ओर से सोमवार को 132 केवी जीएसएस कार्यालय में अधिशाषी अभियंता (XEN) पद पर पदोन्नत हुए हरिराम सिद्ध बाना का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललितसिंह ओड़ और महेश झंवर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बाना को साफा, शॉल व माला पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। समिति सदस्यों ने उन्हें नए दायित्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में XEN हरिराम बाना ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से आवश्यकता अनुसार ही बिजली उपयोग करने की अपील की। साथ ही विद्युत कार्य करते समय सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने की सलाह भी दी।

इस अवसर पर समिति के जिला महामंत्री रामनाथ जाखड़, मोहनसिंह राजपुरोहित, पवन सुथार, पूरनमल नाई, ओमप्रकाश भार्गव, अनिल ओड़ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्युत विभाग के जेईन बृजमोहन सैनी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में विद्युत सेवा व सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

  • Related Posts

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में सैनिकों की मौत और घायल होने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब एक ऐसा…

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक पर तेजी से काम कर रहा है। यारलुंग त्सांगपो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights