Nature Nature

तारातरा मठ के महंत व विधायक प्रतापपुरी महाराज का जयपुर पब्लिक स्कूल दौरा, बच्चों में भरे संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Nature

समाचार गढ़, 13 अगस्त 2025। तारातरा मठ के महंत एवं विधायक प्रतापपुरी महाराज बुधवार को जयपुर पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी ही देश का असली भविष्य है, इसलिए उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत और बौद्धिक रूप से प्रखर बनने का प्रयास करना चाहिए।

महाराज ने बच्चों को मेहनत को जीवन का मूलमंत्र अपनाने और भारतीय जीवन दर्शन से जुड़े संस्कारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी, ताकि आदर्श और जिम्मेदार नागरिक तैयार हो सकें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया और इसे वर्तमान समय की सबसे अहम आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा, “हर घर का हर व्यक्ति पर्यावरण के प्रति सजग बने, पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित कल संभव है।”

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, पृथ्वीराज राजपुरोहित सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के संचालक कुंभाराम घिंटाला ने प्रतापपुरी महाराज का शॉल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया, वहीं एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी मेहमानों के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Posts

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न, कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति का साहित्यकार समारोह सम्पन्न कागज से स्क्रीन तक बदली सृजन की दुनिया : संवेदना बचाए रखना चुनौती-‌ डुकवाल कृत्रिम बुद्धिमत्ता शब्दों को सजा सकती है, पर…

निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की बारी, 4.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

समाचार गढ़ 15 सितम्बर 2026 राजस्थान। निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी पंचायतीराज चुनाव में गांवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights