Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के विद्यालयों में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति रंग में रंगे कार्यक्रम

Nature

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025

महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आजादी का जश्न
देश के 79वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि संस्थान के मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी ने कहा कि आजादी हमें संघर्ष और शहादत से मिली है, इसे अक्षुण रखना सभी का दायित्व है। प्रधानाचार्य भगतसिंह धनकड़ ने विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त व सभ्य नागरिक बनने का संदेश दिया। शाला प्रबंधक विजयराज सेवग ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि बृजमोहन सुथार ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पीटी, परेड, डम्बल, लेजियम, भाषण, कविताएं, नृत्य और पेरोडी जैसी प्रस्तुतियां हुईं, जिसका दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। मंच संचालन परमेश्वर लाल वर्मा ने किया।

महाराणा प्रताप स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025

श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में किया शहीद को नमन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर रमेश बासनीवाल ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि मांगीलाल प्रजापत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। सभी ने शहीद राकेश जाखड़ को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिसमें कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े नृत्य और भजन की प्रस्तुतियां दी गईं। प्रधानाध्यापक कान्ति प्रकाश दर्जी ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।

श्री डूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण करते स्टाफ व बच्चे

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025

लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल में ध्वजारोहण और देशभक्ति गीतों की गूंज
लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सुनील तावनिया और विशिष्ट अतिथि मंजू बाफना, विमल भाटी व अंजू पारख रहीं। अध्यक्षता सत्यनारायण भोजक ने की। कमिटी मंत्री हीरालाल जी पुगलिया, उपाध्यक्ष तुलच्छीराम गोदारा ने भी पुरा समय दिया। ध्वज गीत और सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां हुईं। मंच संचालन करुणा और कुमकुम पारीक ने किया। प्रबंधक धीरज पुरोहित व स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाया। शिक्षकों ने भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया और प्रिंसिपल विनीता सारस्वत ने संबोधित किया।

लर्न एंड फन स्कूल में ध्वजारोहण करते गणमान्य जन

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025

पीएम श्री रा.उ.मा. विद्यालय कित्तासर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, भामाशाहों ने दिए उदार सहयोग

कित्तासर। पीएम श्री रा.उ.मा. विद्यालय कित्तासर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। ध्वजारोहण के साथ भामाशाह शा. शी. सोहनलाल पूनिया ने नवनिर्मित सरस्वती मंदिर व स्टेज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और ग्रामवासियों व अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग किया। मदनलाल पूनिया ने 12 पंखे, विजय कुमार पूनिया ने इको साउंड व दो स्पीकर, सरपंच भंवरलाल पूनिया ने 20×20 की दरी, शेराराम मेघवाल ने एक पंखा और हारूराम पूनिया ने स्टील कुर्सी सेट मय सोफा सेट भेंट किया।

समस्त विद्यालय स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। प्रधानाचार्य ने ग्रामवासियों और भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।

पीएम श्री रा. उ. मा. वि. कितासर में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

Related Posts

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights