Nature Nature

विधायक सारस्वत ने जयपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव से की मुलाकात, श्रीडूंगरगढ़ वृहद पेयजल परियोजना के शीघ्र कार्यादेश जारी करने की मांग

Nature

समाचार गढ़ 4 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने शुक्रवार को शासन सचिवालय, जयपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की गंभीर पेयजल समस्या पर चर्चा करते हुए बताया कि यहां अधिकांश लोग कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर हैं और पेयजल व सिंचाई के लिए भूजल का अत्यधिक दोहन किया जाता है। परिणामस्वरूप क्षेत्र में जल स्तर 1500-1600 फीट तक पहुंच चुका है, जिससे आमजन को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणा में स्वीकृत श्रीडूंगरगढ़ वृहद पेयजल परियोजना (जल जीवन मिशन) को विभागीय अनुमोदन मिल चुका है, किंतु अभी तक कार्यादेश जारी नहीं हुए हैं। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव से आग्रह किया कि परियोजना के कार्यादेश शीघ्र जारी किए जाएं ताकि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को नहरी मीठे जल से जोड़ा जा सके और हर घर जल योजना का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे।

सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास और विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Related Posts

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights