Nature Nature

69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बीकानेर की टीमों का दबदबा

Nature

69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बीकानेर की टीमों का दबदबा

समाचार गढ़, 14 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। खेल के मैदान में जोश और रोमांच से भरपूर माहौल रहा जब रविवार को श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय में 69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। सुबह आयोजित उद्घाटन समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत और विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिरकत की। इस दौरान तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने खिलाड़ियों को “खेल को खेल की भावना से खेलने” का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में दो वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार को संपन्न हुए। 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में सोफिया सीसै स्कूल, बीकानेर की टीम विजेता बनी। आरएसवी स्कूल, बीकानेर को दूसरा स्थान और एसकेएलएस बजरंगधोरा, बीकानेर को तीसरा स्थान मिला। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग के मैचों में जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर ने बाजी मारी। इस श्रेणी में सार्दुल स्कूल, बीकानेर को उपविजेता तथा एनएनआरएसवी स्कूल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में समाजसेवी बृजलाल तावणियां, भंवरलाल जानू, आदूराम जाखड़, गोपाल राठी, लीलाधर सारस्वत, प्रदीप सिखवाल, लक्ष्मीनारायण तावणियां, नानूराम कुचेरिया, पवन सोनी, सीताराम महावर, भरत सुथार, भवानी तावणियां, गोवर्धन राजपुरोहित, आइदान पारीक, अशोक कुमार, सुनील तावणियां व बजरंग सुथार समेत अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

इस दौरान अभिजीत सिखवाल व अभिलाषा सिखवाल ने अपने पिता स्व. दिलीप सिखवाल की स्मृति में विद्यालय के खेलकूद व अन्य विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इसी क्रम में—

भामाशाह बृजलाल तावणियां द्वारा 51,000 रुपए

राजस्थान गेस्ट हाउस, कोलकाता द्वारा 26,000 रुपए

पवन सोनी द्वारा 21,000 रुपए

लक्ष्मीनारायण तावणियां द्वारा 11,000 रुपए

गोवर्धन सिंह राजपुरोहित द्वारा 11,000 रुपए

सूरतनाथ बलिहारा द्वारा 15,000 रुपए

एडवोकेट प्रवीण पालीवाल द्वारा 5,100 रुपए

सतीश जोशी व आईदान जोशी द्वारा 5,100 रुपए

का सहयोग देने की घोषणा की गई।

भामाशाहों की इन घोषणाओं ने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल बना दिया।

विद्यालय की प्राचार्य विमला गुर्जर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए विद्यार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Related Posts

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। बीकानेर: बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसव के बाद एक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। चूरू के सरदारशहर से प्रसव से पहले…

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिलने का मामला सामने आया है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार सोशल मीडिया पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights