Nature Nature

विश्व हिंदू परिषद की बैठक, नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष रवि कांत सैनी का हुआ अभिनंदन

Nature

समाचार गढ़, 15 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को रुद्रा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सत्संग प्रमुख त्रिलोक प्रजापत द्वारा विजय महामंत्र के सामूहिक गान के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष रवि कांत सैनी, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, निवर्तमान अध्यक्ष श्याम जोशी और सेवानिवृत्त आरपीएस महेंद्र कुमार सैनी सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने निवर्तमान अध्यक्ष श्याम जोशी के कार्यकाल की सराहना की और उम्मीद जताई कि नव प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगा। संरक्षक भंवरलाल दुगड़ व अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार साझा कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पूर्व अध्यक्ष श्याम जोशी ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल में साथियों से मिले सहयोग और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। वहीं नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष रवि कांत सैनी ने पद की जिम्मेदारी निभाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अशोक बैद, भीखाराम सुथार, मनीष नौलखा, संतोष बोहरा, प्रदीप जोशी, महेंद्र राजपूत, श्याम तिवाड़ी, मुकेश नाई, भूषण कर्वा, पूर्ण स्वामी, अरविंद महावर, पुरुषोत्तम महावर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का सफल संचालन प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने किया और अंत में जिलाध्यक्ष की घोषणा के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related Posts

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। बीकानेर: बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसव के बाद एक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। चूरू के सरदारशहर से प्रसव से पहले…

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिलने का मामला सामने आया है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार सोशल मीडिया पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights