Nature Nature

बींझासर में 69वीं जिला स्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 43 टीमें ले रही भाग

Nature

समाचार गढ़,15 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़।
गाँव बींझासर में सोमवार को 69वीं जिला स्तरीय छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि खेल मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों से दूर होना मानसिक बीमारियों की बड़ी वजह है।

मुख्य वक्ता डॉ. गजादान चारण ने छोटे से गाँव बींझासर की व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विशिष्ट अतिथि उपजिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने बच्चों को नशे से दूर रहकर खेलों में भागीदारी की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी निशु लिंबा, राष्ट्रीय पैरा एथलीट शीशपाल लिंबा और कृभको बीकानेर के एरिया मैनेजर जगदीश सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की। पीईईओ मदनलाल शर्मा ने स्वागत भाषण दिया, वहीं प्राचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता में कुल 43 टीमें भाग ले रही हैं। ग्रामीण भामाशाहों के सहयोग से टूर्नामेंट को भव्य रूप मिला है। पूरा गाँव स्वयंसेवक बनकर आयोजन को सफल बनाने में जुटा है। विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया और पूरा परिसर खेलगाँव का रूप ले चुका है।

पहले दिन के मुकाबलों में भवानी बींझासर, चौ. दानाराम पब्लिक स्कूल जसरासर, राउमावि बेरासर, मणकरासर, राउमावि रीड़ी, जेपीएस श्रीडूंगरगढ़, पूनिया पब्लिक देराजसर और तेजाणा शिक्षण संस्थान तेजरासर ने अपने-अपने मैच जीतकर आगे बढ़त बनाई।

Related Posts

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights