Nature Nature

राजस्थान के मुख्यमंत्री से गोस्वामी समाज की भेंट, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

Nature

समाचार गढ़, 16 सितंबर 2025, जयपुर/श्रीडूंगरगढ़। आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से  दशनाम गोस्वामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मठ-मंदिर की डोली भूमि में पुजारियों का नाम दर्ज करने, समाधि स्थलों पर पट्टे जारी करने, उनकी सुरक्षा हेतु चारदीवारी निर्माण, पुजारियों को डोली भूमि पर सभी अधिकार (विक्रय के अतिरिक्त) जैसे कृषि कनेक्शन व फसल तुलवाई की सुविधाएं देने, डोली भूमि की जमाबंदी में पुजारियों के वारिसों का नाम दर्ज करने तथा जयपुर में समाज के छात्रावास हेतु भूमि आवंटित करने जैसी प्रमुख मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे, जिनमें समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बाबूलाल भारती, युवा प्रांताध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी (बीकानेर-डूंगरगढ़), मूर्तिकार महावीर भारती, ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष मगागिरी, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एडवोकेट नामगिरी, अजमेर से एडवोकेट गजेन्द्र पुरी एवं जयपुर से गणेश पुरी शामिल रहे।

समाज द्वारा मुख्यमंत्री को शिव प्रतिमा भेंट की गई और पारंपरिक शॉल-साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights