Nature Nature

सरदारशहर में पूनम पारीक हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Nature

समाचार गढ़, 17 सितम्बर 2025।
7 सितम्बर को सरदारशहर क्षेत्र में हुई पूनम पारीक की हत्या मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपक गौतम ने जिला पुलिस अधीक्षक, चुरु को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यह घटना न केवल अत्यंत गंभीर व जघन्य अपराध है, बल्कि इसने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। इस तरह की घटना समाज की शांति और सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें की गईं—

प्रकरण की गहन और निष्पक्ष जांच हो।

अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु हर संभव कानूनी कदम उठाए जाएं।

भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस और सशक्त कदम उठाए जाएं।

दीपक गौतम ने कहा कि यदि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी गई तो आमजन का पुलिस प्रशासन से भरोसा कमज़ोर होगा। वहीं, त्वरित कार्रवाई से लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights