Nature Nature

अयोध्या में बनेगा माहेश्वरी शौर्य भवन, श्रीडूंगरगढ़ का इनलैंड सोमानी फांऊडेशन करेगा 3 करोड़ का सहयोग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अयोध्या में 50 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त शौर्य भवन जनोपयोगी सेवा केंद्र का निर्माण होगा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी, महामंत्री संदीप काबरा, संगठन मंत्री अजय काबरा, अर्थ मंत्री रामेश्वर काबरा, नंदकिशोर लखोटिया, वीरेंद्र भराडिया के अथक प्रयासो से शौर्य भवन हेतु भूमि क्रय की गई है। इस प्रकल्प को मूर्तरूप देने के लिए महासभा के पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी को शौर्य भवन का चेयरमैन बनाया गया है।
यह जानकारी देते हुए सगंम उद्योग समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने बताया कि 86 हजार वर्गफीट में 7 मंजिला बनने वाले शौर्य भवन में विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम, स्वाध्याय एवं शोध हेतु लाइब्रेरी, डिस्पेंसरी वर्षाजल सरंक्षण, योग, प्राकृतिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था व आमजन के ठहरने के लिए सर्व सुविधा युक्त 200 कमरों का निर्माण होगा। भवन हेतु हरिमोहन बांगड़ श्री सीमेंट, सत्यनारायण नुवाल सोलर ग्रुप, रामपाल सोनी संगम ग्रुप, लक्ष्मीनारायण सोमाणी इनलैंड ग्रुप, गोपीकिशन मालाणी जोधपुर, महेशचंद्र बल्देवा ( भगवतीदेवी सोमानी-बल्देवा) हैदराबाद व रामावतार साबू साबू ट्रस्ट 3-3 करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान करेंगे। वहीं भवन के ट्रस्टी आर एल नोलखा, गोपाल राठी, कृष्णगोपाल तोषनीवाल भीलवाड़ा, बसंतीलाल कालिया गुलाबपुरा, ओम प्रकाश सोनी जोधपुर, ओमप्रकाश तोषनीवाल किशनगढ़, जयदीप बिहानी श्रीगंगानगर, कैलाश खटोड़, शंकर बाहेती अहमदाबाद, रामनिवास मानधना, कैलाशचंद्र लोहिया जालना, मोहनलाल मनिहार अहमदनगर, पूनमचंद मालू नागपुर, श्यामसुंदर काबरा मुंबई, आनंद बांगड़ उज्जैन, नंदकिशोर मालू बेंगलुरु, विष्णुकांत भूतड़ा रायचूर, विजय मानधनिया हैदराबाद, बंशीलाल राठी चेन्नई, अशोक सोमानी रेवाड़ी, राजेश संजय मालपानी संगमनेर, गोविंद सारडा कोलकाता, पुरुषोत्तम लोहिया पूना द्वारा 1-1 करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान करेंगे। सोनी ने बताया कि अब तक करीब करीब सम्पूर्ण अनुमानित लागत की सहयोग राशि पर सहमति प्राप्त हो चुकी है।

  • Related Posts

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights