Nature Nature

20 दिन बाद मिला मालिक को हक़ – जेपीएस स्टाफ ने लौटाए 73 हजार रुपए

Nature

समाचार गढ़, 19 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए जयपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) के कर्मचारी भंवरलाल माहीच ने 20 दिन पहले बरसात में खोई एक थैली उसके असली मालिक तक पहुंचा दी। इस थैली में हजारों रुपए, मोबाइल फोन और दस्तावेज थे।

31 अगस्त को हुई मूसलाधार बरसात के दौरान कालू बास निवासी संदीप पुत्र सीताराम गहलोत, जो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं, गणेश मंदिर के पास पानी में फंस गए थे। बाइक को धकेलते समय उनकी जेब से एक थैली बह गई। इसमें उन्होंने सावधानीवश रुपए और मोबाइल रख दिए थे ताकि भीगने से बच जाएं, परंतु पानी के तेज बहाव में थैली गुम हो गई। उस शाम कस्बे में 122 मिमी बारिश हुई थी, जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया और कई मकानों में पानी भर गया था।

आज सुबह दूध लेने निकले भंवरलाल माहीच को ताल मैदान के पास मिट्टी में दबा बैग दिखाई दिया। जब उन्होंने थैली खोली तो उसमें 73,410 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और एक वित्तीय कंपनी से जुड़े कागजात मिले। भंवरलाल ने थैली को अपने पास रखने के बजाय तुरंत जेपीएस स्कूल पहुंचाया।

स्कूल स्टाफ ने मिलकर मालिक की पहचान खोजी। संदीप ने थैली में रखे सामान का सही-सही ब्यौरा देकर यह साबित किया कि वह उन्हीं की है। 20 दिन बाद अपने पूरे रुपए और मोबाइल वापस पाकर संदीप ने भंवरलाल और पूरे जेपीएस परिवार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्कूल में छात्रों ने भंवरलाल का तिलक कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने कहा कि बच्चों ने प्रत्यक्ष रूप से ईमानदारी का उत्तम उदाहरण देखा है। एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जेपीएस स्टाफ की सराहना की।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights