Nature Nature

अयोध्या व सालासर की तरह भव्य बने पूनरासर धाम -विधायक ताराचंद सारस्वत

Nature

समाचार गढ़, 21 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि पूनरासर धाम भी अयोध्या के राम मंदिर और सालासर धाम के समान भव्य रूप में विकसित हो।

आज विधायक निवास कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट (कोलकाता) के ट्रस्टी एवं विभिन्न सेवा समितियों के प्रतिनिधियों ने विधायक सारस्वत का अभिनंदन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि श्री मोटू महाराज हर्ष, श्री सम्पत पारीक, श्री तुलसीदास पुरोहित, श्री रमेश कुमार व्यास, श्री सुभाष आचार्य व डॉ. गिरिराज हर्ष सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

प्रतिनिधियों ने बताया कि विधायक सारस्वत के सहयोग से इस वर्ष 2025 के भादवा मेले में प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग मिला। उपखंड अधिकारी और पुलिस प्रशासन ने लगभग एक माह तक सक्रिय सहयोग दिया, जिसके कारण तीन दिवसीय मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने बिना अव्यवस्था के सहज रूप से पूनरासर हनुमान जी के दर्शन किए।

अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक सारस्वत ने कहा कि विधायक होने के नाते यह उनका दायित्व है कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर मेलों के समय सरकार व प्रशासन की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें। पूनरासर धाम बीकानेर ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसे भव्य स्वरूप दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में अभिनंदन पत्र का वाचन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के उप कुलसचिव डॉ. गिरिराज हर्ष ने किया। इस अवसर पर परायण समिति के महेंद्र चूरा, राजकुमार व्यास, रामचंद्र आचार्य, मारूति जनसेवा ट्रस्ट से श्री गोविन्द लाल व्यास, रोहित व्यास, वेद नारायण, मनमोहन, बाल मुकन्द सेवा समिति से चंद्र शेखर हर्ष, सरजू नारायण पुरोहित, किशोर व्यास, बालकिशन व्यास, अशोक रंगा व नारायण भादानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ट्रस्टी बजरंग लाल पारीक और सरपंच माननाथ ने भी विधायक सारस्वत का आभार व्यक्त किया। अंत में विधायक के अभिनंदन हेतु उपस्थित ट्रस्टियों और श्रद्धालुओं को हनुमान जी का दुपट्टा भेंट किया गया।

  • Related Posts

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह समाचार गढ़ 18 जून 2026 मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की टूट का सिलसिला थमने…

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    समाचार गढ़ डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights