Nature Nature

राजस्थान सरकार ने सेवा शिविरों व जिला स्तरीय कार्यक्रमों हेतु अध्यक्षों व मुख्य सचेतक को सौंपे जिले

Nature

समाचार गढ़, 24 सितम्बर 2025। राजस्थान सरकार द्वारा 24 से 26 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों और जिला स्तरीय समारोह को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में समस्त आयोग, बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों एवं राजस्थान विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक को उनके आवंटित जिलों में शिविरों का भ्रमण करने और आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।प्रमुख बिंदु24 से 26 सितम्बर तक तीन दिवसीय शिविरों का आयोजन होगा।शिविरों में अध्यक्ष/मुख्य सचेतक संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।25 सितम्बर को सभी आवंटित जिले के अध्यक्ष/मुख्य सचेतक जिले के मुख्यालय पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इस जिला स्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, रोजगार पत्र वितरण और योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। किन जिलों में कौन जाएंगे। रामगोपाल सुथार, अध्यक्ष विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड – करौली, अरूण चतुर्वेदी, अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग – चुरू,  ओंकार सिंह लखावत, अध्यक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण – राजसमंद,  प्रेम सिंह बाजोर, अध्यक्ष राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति – हनुमानगढ़, राजेन्द्र नायक, अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित एवं विकास आयोग – डीडवाना-कुचामन, जसवंत सिंह विश्नोई, अध्यक्ष राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड – फलौदी, ओम प्रकाश भडाना, अध्यक्ष देवनारायण बोर्ड – सवाई माधोपुर,  प्रहलाद टाक, अध्यक्ष श्रीयादे माटी कला बोर्ड – प्रतापगढ़, सी.आर. चौधरी, अध्यक्ष किसान आयोग – जालौर,  जोगेश्वर गर्ग, सरकारी मुख्य सचेतक, राजस्थान विधानसभा – जैसलमेर। इसके तहत मंत्रिमंडल सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारियों व अध्यक्षों की जिले में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

  • Related Posts

    ‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

    समाचार गढ़ 2 जुलाई 2026, जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की सरकारी भुगतान व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए गंभीर वित्तीय संकट…

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

    ‘सरकारी भुगतान व्यवस्था ठप’, गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights