Nature Nature

कांग्रेस प्रदेश महासचिव का श्रीडूंगरगढ़ में समाज ने किया सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 25 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। जैन समाज की कार्यसमिति सदस्य अंजू पारख को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश महासचिव बनाया है। इस मौके पर गुरुवार को सेवा केंद्र मालू भवन में तेरापंथ सभा, महिला मंडल और अणुव्रत समिति सहित विभिन्न संस्थाओं ने उनका सम्मान किया।

यह पहली बार है जब श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज की किसी महिला ने राजनीति के क्षेत्र में इतना बड़ा पद हासिल किया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसे उनकी कार्यक्षमता और सेवा भावना का नतीजा बताया।

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा और अणुव्रत समिति मंत्री एडवोकेट रणवीर खीची ने संबोधित करते हुए पारख को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पारख बोलीं- ससुर को समर्पित है उपलब्धि
अंजू पारख ने इस उपलब्धि को अपने स्वर्गीय ससुर मदनलाल पारख को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का प्रेरणा-स्रोत वही रहे। पारख ने कहा कि वे समाज और जनसेवा के हर कार्य के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

गणमान्यजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया, उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, मंत्री प्रदीप पुगलिया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
महिला मंडल से अध्यक्ष मंजू बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, सहमंत्री कांता बरडिया, कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अणुव्रत समिति से उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी और मंत्री एडवोकेट रणवीर खीची भी शामिल हुए।

परिवार की ओर से जीवनी देवी पुगलिया ने सम्मान किया। समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गौरतलब है कि अंजू पारख वर्तमान में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights