Nature Nature

गैस हादसों से मचा हड़कंप : मंदिर की रसोई और कालूबास में लगी आग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 25 सितंबर 2025। गुरुवार सुबह कस्बे में दो अलग-अलग गैस हादसे सामने आए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

पहली घटना कस्बे के एक मंदिर की रसोई में हुई। जानकारी के अनुसार दूध गर्म करने के बाद गैस चूल्हे का बटन चालू रह गया। इस दौरान रसोई में पहुंचे 45 वर्षीय नेमसिंह पुत्र धन्नेसिंह निवासी आड़सर बास ने जैसे ही लाइटर जलाया, गैस ने आग का रूप ले लिया और उन्हें झुलसा दिया। हादसे के बाद नेमसिंह को तत्काल उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया।

दूसरी घटना कालूबास में घटी। यहां नवरात्रा पर बालिकाओं को भोजन कराने का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो गई और अचानक आग लग गई। हादसे में घर की दीवारें काली हो गईं और पूरा माहौल धुंआ-धुंआ हो गया। हालांकि गनीमत रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights