Nature Nature

आचार्यश्री तुलसी सर्किल पर हरियाली का संकल्प, अणुव्रत समिति ने मनाया पर्यावरण शुद्धि दिवस

Nature

आचार्यश्री तुलसी सर्किल पर हरियाली का संकल्प — अणुव्रत समिति ने मनाया पर्यावरण शुद्धि दिवस 🌿

समाचार गढ़, 4 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आज अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ ने अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के चौथे दिन पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन आचार्यश्री तुलसी सर्किल (नेशनल हाईवे से कालू रोड की ओर मुड़ने वाले मोड़ पर) किया गया, जहां उपस्थित जनों ने पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और कार्यवाहक ईओ व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा रहे। दोनों अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि—“आचार्यश्री तुलसी ने जिस समय पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाई थी, वह आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

पर्यावरण शुद्धि दिवस प्रभारी एवं अणुव्रत समिति के उपमंत्री संजय पारीक ने बताया कि समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, परामर्शक महावीर माली, कार्यसमिति सदस्य विशाल स्वामी, के.एल. जैन, अशोक झाबक, मुकेश स्वामी, सहप्रभारी अशोक बैद और सामाजिक कार्यकर्ता किशोर मारू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर 11 पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अणुव्रत समिति ने पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा एवं ईओ श्रीवर्धन शर्मा का अणुव्रत दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। अतिथियों ने भी समिति की सेवाभावी गतिविधियों की सराहना की और आयोजन के प्रभारी एवं सहप्रभारी का सम्मान किया।

सप्ताह प्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि रविवार को अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के पांचवे दिन नशामुक्ति दिवस मनाया जाएगा।

Related Posts

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights