Nature Nature

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज पारी और 140 रन से धराशायी

Nature

समाचार गढ़, 4 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पारी और 140 रन से जीत लिया। मुकाबले में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 146 रन पर सिमट गई, जिससे भारत ने बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की घरेलू सरजमीं पर पहली जीत रही।

टीम इंडिया के लिए इस मैच के हीरो रहे केएल राहुल, जुरेल और रविंद्र जडेजा — जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारतीय टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 विकेट खोकर 448 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया, जबकि केएल राहुल, जुरेल और जडेजा ने बेहतरीन शतक जड़कर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया।

इसके बाद जब वेस्टइंडीज दूसरी पारी खेलने उतरी तो शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम ने महज 14 रन पर ही टैगेनारिन चंद्रपॉल का विकेट गंवा दिया। हालांकि एलिक अथानाज़े ने 38 रन बनाकर कुछ देर तक मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही पारी बिखर गई।

रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। नतीजतन पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई और भारत ने पारी तथा 140 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

  • Related Posts

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    समाचार गढ़ 23 नवंबर 2026। देश के लोकप्रिय पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड बिसलेरी को पानी के सैंपल की जांच से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स…

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    समाचार गढ़ 23 नवंबर 2026। बीकानेर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल थाना पुलिस ने NH-11 पर नाकाबंदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights