Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में अणुव्रत सप्ताह के छठे दिन “अनुशासन दिवस” मनाया गया

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में अणुव्रत सप्ताह के छठे दिन “अनुशासन दिवस” मनाया गया

श्रीडूंगरगढ़, 6 अक्टूबर 2025।
अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा चल रहे अणुव्रत सप्ताह के छठे दिन “अनुशासन दिवस” का आयोजन सोमवार को बड़े ही अनुशासित व प्रेरणादायक माहौल में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी संगीतश्रीजी ने नवकार महामंत्र के उच्चारण से की। इसके बाद उपस्थित जनों को एक घंटे का त्याग करवाया गया। अणुव्रत समिति की टीम ने मंगलाचरण गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मंगलमय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रवचन में साध्वी डॉ. परमप्रभाजी ने बच्चों को कहानी के माध्यम से अनुशासन के महत्व को समझाया। वहीं साध्वी संगीतश्रीजी ने कहा कि आचार्य श्री भिक्षु से लेकर वर्तमान आचार्य श्री महाश्रमण तक ने अनुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने प्रेरणा दी कि “कोई भी व्यक्ति अनुशासन को आत्मसात करके ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।”
दोनों साध्वियों ने अपने प्रवचन में कहा — “अनुशासन ही जीवन की शोभा है, जो व्यक्ति अनुशासित रहता है वही सच्चे अर्थों में सफल होता है।

कार्यक्रम के प्रभारी तुलसीराम चौरडिया रहे। प्रमुख वक्ताओं में विजयराज सेठिया (तेरापंथ सभा), चमन श्रीमाल (तेयुप), और विजयराज सेवग (महाराणा प्रताप स्कूल) ने अनुशासन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल एवं ब्राइट फ्यूचर स्कूल के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे जिन्होंने अनुशासन को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष सुमति पारख, प्रभारी तुलसीराम चौरडिया व सह प्रभारी के. एल. जैन के नेतृत्व में हुआ।

अंत में अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, पत्रकारों, संघीय संस्थाओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विमल कुमार नाई, लाल सिंह कंपाउंडर, छगन प्रजापत, कांति प्रसाद दर्जी, मनीष लोहिया, मीनाक्षी, गोविंदराम सिंघी, चौथमल कोठारी, त्रिलोकचंद हीरावत, महेंद्र मालू, शुभकरण पारीक, संजय पारीक, विशाल स्वामी, विमल भाटी, मुकेश स्वामी, अशोक झाबक, अशोक बैद सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन चमन श्रीमाल ने किया।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights