Nature Nature

बिग्गाबास में पेयजल संकट गहराया, विभाग की लापरवाही से लोग परेशान

Nature

समाचार गढ़, 13 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कस्बे के बिग्गाबास स्थित वार्ड नंबर 24 में अर्से से पेयजल संकट बना हुआ है। कहने को तो विभाग द्वारा एकांतर जलापूर्ति का नियम बना रखा है लेकिन कर्मचारियों की अनदेखी के कारण सप्ताह में एक बार जलापूर्ती हो रही है। इस संबंध में पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि वार्ड की इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग एवं संपर्क पोर्टल पर लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है परन्तु विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर रोज बिना कार्य किए ही समस्या निस्तारण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर रहे हैं। विभाग द्वारा जलापूर्ति योजना को भी ठेके पर दे रखी है और ठेकेदार इस पर समुचित ध्यान नहीं दे रहा है। उधर वार्ड संख्या 23 में गंदे पानी की आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान है वहीं विभाग द्वारा बिना किसी अनुमति के सीसी रोड को जगह जगह से फोड़कर छोड़ दिया है। जिससे जलापूर्ति की समस्या के साथ साथ आवागमन भी अवरूद्ध हो गया है।

  • Related Posts

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश समाचार गढ़ 8 मई 2026। विजय ने तमिलनाडु में सरकार गठन…

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    समाचार गढ़ 8 मई 2026 बीकानेर। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू करते हुए अब उनकी अवैध कमाई के स्रोतों पर भी कार्रवाई तेज कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

    मई की आग बरसाने को तैयार: 46° तक पहुंचेगा पारा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी परेशान

    मई की आग बरसाने को तैयार: 46° तक पहुंचेगा पारा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी परेशान

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अपग्रेड स्कूलों में शुरू होंगे ऐच्छिक विषय, विद्यार्थियों को मिलेगा पसंदीदा विषय चुनने का मौका

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अपग्रेड स्कूलों में शुरू होंगे ऐच्छिक विषय, विद्यार्थियों को मिलेगा पसंदीदा विषय चुनने का मौका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights