Nature Nature

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षणपीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे चेक, विकास कार्यों की ली जानकारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 17 अक्टूबर।
प्रदेशभर में शहरी क्षेत्रों में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शिविर स्थल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

मेघवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए और उनसे योजना से जुड़ा फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए।

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे शिविरों से लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए।

शिविर के दौरान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने शिविर में दर्ज विवरणों का अवलोकन करने के साथ विजिटर बुक में हस्ताक्षर भी किए।

Related Posts

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

समाचार गढ़ 7 जून 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सात वर्षों के अंतराल के बाद उत्तर कोरिया की यात्रा पर जा रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा…

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

समाचार गढ़ 7 जून 2026। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ Elon Musk ने भारत में तेजी से घटती प्रजनन दर को लेकर चिंता जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK के बाद माकपा भी कांग्रेस से नाराज, खड़गे को लिखा तीखा पत्र

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK के बाद माकपा भी कांग्रेस से नाराज, खड़गे को लिखा तीखा पत्र

रोशन आनंद जेल में, अब खान सर पर कानूनी शिकंजा; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

रोशन आनंद जेल में, अब खान सर पर कानूनी शिकंजा; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights