Nature Nature

दीपों के त्योहार पर इंसानियत की चमक, युवाओं ने बनाया जरूरतमंद का घर

Nature

समाचार गढ़ 19 अक्टूबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के शुभ अवसर पर जहां लोग अपने घरों को रोशनी से सजा रहे थे, वहीं श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में कुछ सेवाभावी युवाओं ने एक गरीब परिवार के जीवन में उम्मीद का दीप जला दिया। कालूबास निवासी एक असहाय परिवार, जिसके पास न तो रहने को घर था और न ही स्थिर आजीविका, जीवन के संघर्षों से जूझ रहा था। परिवार का मुखिया भी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। ऐसे में सेवाभावी युवा भरत जोशी ने दो महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से इस परिवार की मदद की अपील की।
भरत जोशी के साथ गौसेवक आनंद जोशी ने भी इस नेक पहल को आगे बढ़ाया और लोगों से सहयोग की गुहार लगाई। उनकी अपील पर अनेक सहयोगी आगे आए और सबके संयुक्त प्रयास से जरूरतमंद परिवार के लिए दो कमरों का सुंदर घर तैयार किया गया। रविवार को दीपावली के पावन दिन पर सेवाभावी सुषमा श्याम करनानी बाईसा के करकमलों से इस घर का शुभ उद्घाटन किया गया और परिवार को नया घर सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गौसेवक आनंद जोशी ने बताया कि अगर हर गांव में युवा ऐसे सेवा कार्यों की पहल करें, तो अनेक गरीब परिवारों की जिंदगी में खुशियों की रोशनी फैल सकती है।
इस पुनीत कार्य की जानकारी मिलते ही लोगों ने युवाओं के प्रयास की जमकर सराहना की। उल्लेखनीय है कि इस जरूरतमंद परिवार को पिछले दो महीनों से नर नारायण सेवा संस्थान के सेवादारों द्वारा नियमित रूप से राशन व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। दीपावली के दिन हुए इस कार्य ने समाज में मानवीयता और संवेदना का अद्भुत संदेश दिया — सच में, यह दीपावली उस गरीब परिवार के लिए सच्ची ‘खुशियों की रोशनी’ बन गई।

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights