Nature Nature

दीपावली पर शहीदों को समर्पित श्रद्धांजलि,युवाओं ने शहीद स्मारक पर जलाए दीप

Nature

समाचार गढ़, 21 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली की जगमग रोशनी में जहां देशभर में खुशियों की लहर थी, वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा के युवाओं ने इस पर्व को देशभक्ति की भावना के साथ मनाते हुए शहीदों को नमन किया। गांव स्थित शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर युवाओं ने दीप जलाए और “शहीद अमर रहें” तथा “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाए। इस दौरान वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। आयोजन में रामकरण जाखड़ ने कहा कि देश की आज़ादी और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की कीर्ति अमर है, और हर पर्व पर हमें उन्हें याद करना चाहिए। दीपावली के अवसर पर शहीद स्मारक पर दीप जलाकर यही संदेश दिया गया। इस मौके पर पीटीआई रामप्रताप जाखड़, कालूराम सहू, दिनेश जाखड़, प्रदीप, रामप्रताप, हेमाराम जिनागल, ताराचंद, हरवीर जाखड़ सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पश्चिम एशिया के दूसरे हिस्सों में भी दिखाई देने लगा है। कुवैत में…

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है। ट्रस्ट की बैठक में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को CEO नियुक्त करने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights