Nature Nature

लाठी-सरिए से हमला, तीन घायल, जान से मारने की धमकी

Nature

समाचार गढ़, 23 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली की रात खुशियों के बीच बिग्गाबास में एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पटाखों की गूंज के बीच देर रात लाठी-सरिए चले और मामला थाने तक पहुंच गया।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिग्गाबास निवासी भवानीशंकर पुत्र शोभाचंद मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले सत्यनारायण पुत्र भागीरथ, तीन भाई विक्रम, मुकेश व सुभाष पुत्र सीताराम, चेतन पुत्र हड़मान, मुन्नाराम व रामलाल पुत्र गंगाराम, मुन्नाराम के बेटे बाबूलाल व परमेश्वर, तथा रामलाल का बेटा सुनील मेघवाल ने उस पर हमला किया।
रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे भवानीशंकर अपने मामा के लड़कों के साथ पटाखे फोड़कर घर लौट गया था। रात 12 बजे जब वह घर के बाहर चौकी पर बैठा था, तभी आरोपियों का समूह हाथों में लाठियां व सरिए लेकर पहुंचा और उसे गालियां देते हुए घेर लिया।
परिवादी का कहना है कि आरोपियों ने उसके सिर पर वार किया जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद थाप, मुक्कों और लातों से उसकी पिटाई की गई। मामा के लड़के शिव और महेंद्र पुत्र बनवारीलाल बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
घटना के दौरान जब उसके मामा मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच हैड कांस्टेबल देवाराम के सुपुर्द की गई है।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights