Nature Nature

सवाल सिर्फ फसल का नहीं, ईमान की सिंचाई का, विधायक बोले, “बख्शा नहीं जाएगा कोई”

Nature

समाचार गढ़, 25 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। एक ओर किसान मूंगफली की तुलाई के लिए कतारों में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर सूखी जमीनों पर भी “सिंचित फसल” दिखाकर गिरदावरी चढ़ाई जा रही है। एशिया के सबसे बड़े मूंगफली ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ में यह फर्जीवाड़ा अब खुलकर सामने आ गया है। सवाल बड़ा है, जब खेतों में फसल नहीं, तो गिरदावरी कैसे?

दरअसल, किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं तुलाई में हो रही परेशानियों के चलते क्षेत्र में पाँच नए तुलाई केंद्र खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को भेजा गया था। सरकार ने किसानों के हित में इन केंद्रों की स्वीकृति भी दे दी। लेकिन जैसे ही व्यवस्था किसानों के हित में बनी, कुछ असामाजिक तत्वों ने इसमें गड़बड़ी का “बीज” बो दिया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में जहाँ मूंगफली की फसल हुई ही नहीं, वहाँ गिरदावरी बना दी गई। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा किसानों के अधिकारों पर डाका है। विधायक ने कल ही कलेक्टर और एसडीएम से बातचीत कर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी, “फर्जीवाड़ा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, गिरदावरी में शामिल अधिकारी भी जिम्मेदारी से नहीं बच पाएंगे।”

सारस्वत ने किसानों से अपील की है कि वे तुलाई प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि असली किसान ही अपने पसीने की कमाई का सही हक पा सकें।

अब देखना ये है कि श्रीडूंगरगढ़ में सूखी जमीनों पर उगी इस “गिरदावरी की फसल” काटने वालों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है — क्योंकि सवाल सिर्फ फसल का नहीं, ईमान की सिंचाई का है।

  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है। ट्रस्ट की बैठक में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को CEO नियुक्त करने के…

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबारी सत्र की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights