Nature Nature

मूंगफली खरीद में बिजली बिल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, किसानों में रोष

Nature

मूंगफली खरीद में बिजली बिल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, किसानों में रोष

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
अखिल भारतीय किसान सभा, तहसील श्रीडूंगरगढ़ ने जिले में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के दौरान बिजली बिल को अनिवार्य किए जाने के आदेश का विरोध करते हुए जिला कलेक्टर बीकानेर के नाम मांग-पत्र सौंपा है। मांग-पत्र उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के माध्यम से प्रेषित किया गया।

किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य मोहनलाल भादू ने बताया कि किसानों ने राजफेड की गाइडलाइन के अनुसार पंजीयन करवाया था, लेकिन बाद में जारी नए आदेश के तहत बिजली बिल की अनिवार्यता जोड़ दी गई, जो व्यवहारिक नहीं है और किसानों के हितों के विपरीत है।

मांग-पत्र में बताया गया कि इस शर्त के कारण—

बंटाईदार किसान

संयुक्त खातेदार

जिनके कनेक्शन का नाम परिवर्तन नहीं हुआ है

पड़ोसी खेतों में बुवाई करने वाले किसान
जैसे कई प्रकार के किसान सरकारी खरीद से वंचित हो रहे हैं।

स्थिति यह है कि मनमानी शर्तों के कारण किसानों में भय का माहौल है और वे मजबूर होकर अपनी मूंगफली बाजार में कम दामों पर बेच रहे हैं, जिससे लागत भी नहीं निकल पा रही है।

किसान सभा ने स्पष्ट किया कि गिरदावरी खेत में बोई गई फसल को आधार मानती है, इसलिए उसी को मान्य करके एमएसपी का लाभ दिया जाए। अन्यथा किसानों के बीच पारिवारिक एवं सामाजिक विवाद बढ़ने की आशंका है और किसान धरना-प्रदर्शन या न्यायालय की शरण लेने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। शेयर बाजार में महीने के आखिरी कारोबारी दिन दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95 अंक यानी 0.39%…

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में एक बार फिर भारत की एंट्री को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। भारत अब तक सुरक्षा परिषद का आठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights