Nature Nature

मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, दावे–आपत्तियों की अंतिम तिथि 15 जनवरी

Nature

मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, दावे–आपत्तियों की अंतिम तिथि 15 जनवरी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 16 दिसंबर 2025।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2025 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डूंगरगढ़ की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के बीएलए-प्रथम व प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की एक-एक हार्ड कॉपी उपलब्ध करवाई गई, वहीं फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव के माध्यम से सौंपी गई।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ़ की निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, हटाने या किसी प्रविष्टि में संशोधन से संबंधित दावे व आपत्तियां 15 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके लिए प्रारूप-6, प्रारूप-7 व प्रारूप-8 के साथ आवश्यक घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार/उपतहसीलदार, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा जमा कराए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 व अनुलग्नक-4 के साथ बीएलओ को अथवा ऑनलाइन वीएचए ऐप, एनवीएसपी व सक्षम पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ श्रीवर्द्धन शर्मा ने बैठक में एएसडी (12016) और नो मैपिंग (2309) से संबंधित आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ़ में पुनर्गठन के बाद 51 नए बूथ बने हैं और वर्तमान में कुल 294 मतदान केंद्र अस्तित्व में हैं।

बैठक में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा (इंडियन नेशनल कांग्रेस), भवानी प्रकाश तावणिया (भारतीय जनता पार्टी), अशोक शर्मा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी—मार्क्सवादी), रामदयाल सैनी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी), गजानंद दाधीच, महेंद्र पारीक, मदन सोनी सहित निर्वाचन शाखा से मोहम्मद आरिफ भाटी (सहायक प्रोग्रामर), नौरतमल शर्मा (एएलएमटी) और देवीलाल बाना (सूचना सहायक) उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026।आज पूरा देश 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत और वीर जवानों…

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार समाचार गढ़ नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद निर्णायक मोड़ पर शेयर बाजार, अगले हफ्ते निफ्टी के 23,600 स्तर पर रहेगी सबसे बड़ी नजर

    लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद निर्णायक मोड़ पर शेयर बाजार, अगले हफ्ते निफ्टी के 23,600 स्तर पर रहेगी सबसे बड़ी नजर

    देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़ से 5 की मौत, असम में 24 घंटे में 14 ने गंवाई जान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़ से 5 की मौत, असम में 24 घंटे में 14 ने गंवाई जान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    बिग ब्रेकिंग शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    बिग ब्रेकिंग शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights